फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: एनएचएम कर्मचारियों के समर्थन में भाजपा, पौनी में नेताओं ने धरने पर पहुंचकर उठाई आवाज

जम्मू-कश्मीर में नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। मंगलवार को पीएचसी पौनी में धरने पर बैठे एनएचएम कर्मियों से भाजपा नेताओं ने मुलाकात कर उनकी मांगों का समर्थन किया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा मंडल प्रधान संजीव शर्मा और भाजपा नेता प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार को एनएचएम कर्मचारियों के बीच पहुंचकर उनकी मांगों को सुनना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कर्मचारियों को उचित आश्वासन दिया जाता तो संभवत: उनका धरना समाप्त हो सकता था और वे काम पर लौट जाते। भाजपा नेताओं ने कहा कि एनएचएम कर्मियों के हड़ताल पर होने से मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को जल्द कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान निकालना चाहिए, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य हो सकें और मरीजों को राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें