रियासी में भाजपा के सोशल मीडिया पोस्ट को आपत्तिजनक बताते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने पोस्ट को आपसी भाईचारे के लिए नुकसानदायक बताते हुए हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदायों की एकजुटता का संदेश दिया।