पौनी में सोशल मीडिया पर ई-रिक्शा चालकों को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में चालकों ने रोष जताते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की। चालकों का कहना है कि वे अपने वाहनों के जरिए मेहनत से परिवार का पालन-पोषण करते हैं और उनके रोजगार व सम्मान पर इस तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।