बाबा जितो मेले का उद्घाटन 24 नवंबर को उपराज्यपाल करेंगे। इस बार पार्किंग और झूलों के रेट पिछले साल जैसे ही रहेंगे, जबकि कृषि, पशुपालन, बागवानी और हस्तशिल्प के स्टॉल लगाए जाएंगे। 23 नवंबर को पहली बार महाआरती, सत्संग और हवन होगा, वहीं दंगल को बड़े स्तर पर आयोजित कर अधिक नामी पहलवानों और आकर्षक पुरस्कारों के साथ रोमांच बढ़ाया जाएगा।