फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: झिड़ी मेले में केंद्र सरकार की योजनाओं का मेला, 8 दिन तक चलेगा जागरूकता अभियान

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की मीडिया इकाई, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ कम्युनिकेशन द्वारा वार्षिक झिड़ी मेले के दौरान 23 नवंबर से 30 नवंबर तक 8 दिवसीय 'एकीकृत संचार और आउटरीच कार्यक्रम' का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष जागरूकता अभियान की मुख्य थीम "कृषि और संबद्ध क्षेत्रों से संबंधित केंद्र प्रायोजित विभिन्न योजनाएं" रखी गई है। सीबीसी के नोडल अधिकारी राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य मेले में आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों और आगंतुकों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति शिक्षित और जागरूक करना है। आठ दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों के ज्ञानवर्धक व्याख्यान, चित्रकला प्रतियोगिताएं और थीम-आधारित विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें