आरएस पुरा के कत्याल गांव में 25 वर्षीय विवेक कुमार रहस्यमय परिस्थितियों में पेड़ से लटके मिले, जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर आरएस पुरा पुलिस ने जांच शुरू कर दी और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।