गांदरबल में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी है, जिससे जिले में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं। कर्मचारी समान वेतन, नियमितीकरण, वेतन संशोधन, नौकरी की सुरक्षा और सेवानिवृत्ति लाभ समेत लंबित मांगों के समाधान के लिए सरकार और स्वास्थ्य मंत्री से तत्काल बातचीत की मांग कर रहे हैं।