उधमपुर में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल 72 घंटे पूरे होने के बाद चौथे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रखते हुए सरकार से जल्द समाधान की मांग की। इस दौरान विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया भी कर्मचारियों के समर्थन में पहुंचे और उनकी मांगों को विधानसभा के आगामी सत्र में उठाने की बात कही।