जकेटीजेएसी की मासिक बैठक में शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने, लंबे समय से लंबित मिड-डे मील भुगतान जारी करने, पदोन्नति और अन्य मांगों को लेकर आवाज उठाई। बैठक में संगठन ने सरकार से शिक्षकों की लंबित मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की।