राजोरी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनवाई के लिए आए 1,931 मामलों में से 1,618 मामलों का निपटारा किया गया और कुल 6.43 करोड़ की राशि वसूल की गई। वहीं, 63 मोटर दुर्घटना दावा मामलों में समझौता कर पीड़ितों को 6.28 करोड़ का मुआवजा दिलाया गया जिससे उन्हें लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत मिली।