कठुआ के कॉलेज मार्ग स्थित पटेल नगर में दुर्गा पंडाल में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मां चंडी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली और महामाई के जयकारे लगाते हुए देश, प्रदेश व परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।