कठुआ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में ऑल एज ग्रुप के लड़के-लड़कियों के इंटर डिस्ट्रिक्ट डिवीजन स्तर के बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ, जिसमें विभिन्न जिलों की टीमों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। उद्घाटन समारोह में डीसी राजेश शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, वहीं अंडर-19 मुकाबलों में कठुआ, पुंछ और जम्मू समेत अन्य टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।