कठुआ में पंजाबी भाषा को जम्मू-कश्मीर की आधिकारिक भाषाओं में शामिल करने की मांग को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नेतृत्व में सिख समुदाय ने मुखर्जी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पंजाबी को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने की मांग करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर की भाषाई और सांस्कृतिक विरासत में पंजाबी का महत्वपूर्ण स्थान है।