लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन के दौरान धरने पर बैठ गए। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत इंडिया ब्लॉक के कई सांसद भी मौजूद रहे। विपक्षी सांसद चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों तथा एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे।