फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur Masjid Demolished: मस्जिद के मलबे में ईंटों पर लिखे मिले कुछ नंबर | UP | Akhilesh|CM Yogi

Thu, 10 Sep 2026 02:37 PM IST
Shruti वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने की कार्रवाई लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। मस्जिद के नीचे मिले कुएं के बाद मामले में ASI की एंट्री हुई और अब मलबे से सामने आई कुछ चीजों ने इस पूरे मामले को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। दरअसल, मस्जिद के मलबे को अलग-अलग जगहों पर डलवाया गया है। इसी मलबे में कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन पर कुछ नंबर लिखे हुए हैं। अब इन नंबरों को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। पहली नजर में इन नंबरों को देखने पर ऐसा लगता है कि ये शायद किसी वर्ष की ओर इशारा कर रहे हैं, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कुछ लोग इन नंबरों को ईंटों के निर्माण वर्ष से जोड़कर देख रहे हैं।फिलहाल, इन ईंटों पर लिखे नंबरों का रहस्य क्या है, यह साफ नहीं है। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर मलबे के आसपास पुलिस की तैनाती भी की गई है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें