फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी जी, ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा', रैली से पहले व्यापारियों से बोले राहुल गांधी

Mon, 26 Oct 2026 05:26 PM IST
Suresh Kumar Shah वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

दिल्ली में कांग्रेस की प्रस्तावित रैली को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में दिल्ली के व्यापारियों के प्रति समर्थन जताते हुए मेट्रो सेवाओं और सड़कों पर लगी पाबंदियों के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग भी उठाई।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, "दिल्ली के हर व्यापारी से: हम आपसे प्यार करते हैं, आपकी बात सुन रहे हैं।" उन्होंने कहा कि, "मेट्रो सरकार ने बंद की, सड़कें सरकार ने सील की, राजधानी पर ताला सरकार ने लगाया।" राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि, "जब वोट ही चोरी हो जाए, तो कुछ भी सुरक्षित नहीं - न आपकी दुकान, न आपकी बचत, न आपके बच्चों का भविष्य।" उन्होंने अपने में आगे लिखा कि, "मोदी जी से कहिए - आरोपी नंबर 4, ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें