फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वाड लीडर्स समिट: ट्रंप ने पीएम मोदी को क्यों कहा 'टफ मैन'? मंच की नरमी से ट्रेड डील होगी पक्की?

Tue, 17 Nov 2026 09:33 PM IST
Adarsh Jha अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिश्तों को लेकर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं... कभी दोस्ती की मिसाल देने वाले ये दोनों नेता पिछले कुछ समय से कई मुद्दों पर अलग-अलग रुख अपनाते नजर आए हैं... व्यापार समझौते पर खींचतान हो या फिर भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर ट्रंप के बयान... दोनों देशों के रिश्तों में कई बार तल्खी भी देखने को मिली... लेकिन अब एक बार फिर ट्रंप के मुंह से प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ सुनने को मिली है... ट्रंप ने पीएम मोदी को बेहद सख्त इंसान बताया है... इतना ही नहीं, उन्होंने जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची का जिक्र करते हुए कहा कि वह मोदी से भी ज्यादा सख्त हो सकती हैं... ऐसे में सवाल है कि क्या ट्रंप की इस तारीफ से भारत और अमेरिका के रिश्तों में जमी बर्फ पिघलने लगी है?

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को क्वाड देशों के नेताओं के साथ बैठक से पहले मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उनसे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची को लेकर सवाल किया गया। जवाब में ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें 'बहुत सख्त इंसान' बताया। इसके साथ ही उन्होंने जापानी प्रधानमंत्री की भी तारीफ की और कहा कि ताकाइची उनसे भी ज्यादा सख्त हो सकती हैं। ट्रंप ने कहा कि हम भी ठीक हैं यानी उन्होंने खुद को भी पीछे नहीं रखा। 

इस दौरान ट्रंप ने क्वाड देशों के नेताओं के साथ अमेरिका के संबंधों को भी शानदार बताया... उन्होंने कहा कि वह इन तीनों नेताओं को लंबे समय से जानते हैं... ये सभी शानदार लोग हैं और उनके दोस्त हैं... ट्रंप के मुताबिक, इन नेताओं और उनके देशों के साथ अमेरिका के रिश्ते शुरुआत से ही अच्छे रहे हैं... उन्होंने कहा कि पिछला साल अमेरिका और क्वाड के लिए काफी अच्छा रहा... इस दौरान क्वाड को फिर से सक्रिय करने और आपसी सहयोग बढ़ाने की दिशा में लगातार काम हुआ है... ट्रंप ने यह भी कहा कि अब उनके बीच दोस्ती पहले से कहीं ज्यादा गहरी हो गई है... जब सभी नेता दोस्त हों, तो साथ मिलकर काम करना काफी आसान हो जाता है...

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें