पंपोर के आतंकी हमले में शहीद हुए जांबाज शशिकांत पांडेय को झारखंड के नामकुम आर्मी कैंप में भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और आर्मी के कई अधिकारियों ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद शहीद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और फिर उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए धनबाद रवाना कर दिया गया।