फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में भयंकर रेल हादसा, पटरी से उतरे एक्सप्रेस ट्रेन के 6 डिब्बे!

Wed, 11 Nov 2026 10:03 AM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

असम के कामरूप मेट्रो जिले के डिगारू रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस का इंजन और पांच यात्री कोच पटरी से उतर गए। हादसा सुबह करीब 6:54 बजे हुआ। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुताबिक, दूसरी ट्रेन को प्राथमिकता देने के दौरान लोको पायलट ट्रेन की रफ्तार नियंत्रित नहीं कर सके। राहत की बात यह है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। रेलवे ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक ट्रेन की व्यवस्था की जा रही है। हादसे की जांच के साथ रेल परिचालन बहाल करने का काम जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें