इलाहाबाद में गुरुवार को संगम नदी पर पौष पूर्णिमा स्नान के साथ माघ मेला और कल्पवास शुरू हो गया। मेले में आए श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो इसके लिए रात को सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं और रात को ही संगम रौशनी से जगमगा उठा। इस रौशनी में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए बनाए गए तंबुओ और शिविरों की कतार देखने को मिली।