मल्टी रेडियल टाईबेनियम युक्त गोल्ड नी का डिजाइन तैयार किया गया है। कानपुर में वरिष्ठ स्पाइन एंड ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ आरके सिंह ने सोमवार को ग्लोबस हॉस्पिटल काकादेव में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी। डॉ. आरके सिंह ने यूरोपियन सर्जन डॉ. मार्टिन थेलर के साथ मिलकर गोल्ड नी का अविष्कार किया है। डॉक्टर की माने तो ये नया नी इंप्लांट प्राकृतिक घुटने की तरह काम करेगा। इसे लगवाने के बाद घुटने मोड़ने और पालथी मार कर देर तक बैठने में भी दिक्कत नहीं होगी।