कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम भगदड़ मचने से कम से कम कई लोग घायल हो गए। हादसे के समय तेज बारिश हो रही थी और पंडाल में काफी भीड़ थी। ढांचा टूटने से हादसा होने की आशंका है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे हैं और पूजा आयोजकों को थाने बुलाया गया है।
दुर्गा पूजा की रौनक, मां दुर्गा के दर्शन की आस और पंडाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़... लेकिन इसी बीच आस्था के उत्सव में ऐसा हादसा हुआ कि चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल के अंदर अचानक भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। आखिर पूजा के पंडाल में अचानक ऐसा क्या हुआ कि खुशियों का माहौल चीख-पुकार में बदल गया? क्या भीड़ का दबाव हादसे की वजह बना या पंडाल का कोई ढांचा टूटने से हालात बिगड़े? आइए जानते हैं पूरी खबर।