नेपाल त्रासदी के बीच जिस तरह से भारत ने अपने पड़ोसी देश की मदद की है, वो अब एक मिसाल के रूप में बनकर उभरा है... पिछले लगभग एक दशक में भारत संकट के समय सबसे पहले पहुंचने वाले देश के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने भारत के सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और भारत सरकार का आभार जताया है. नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा, "सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। रेस्क्यू जारी है। हमने पिछले 3 दिन में 4000 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया है। 600 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। भारत से हमें जो सहायता मिल रही है, हम उसके लिए शुक्रगुजार हैं। भारत से रेस्क्यू टीम भी नेपाल पहुंच रही हैं। मेरी भारत के विदेश मंत्री से भी फोन पर बहुत सार्थक वार्ता हुई। हमने राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग पर चर्चा की।" भारत से मदद के तौर पर चौथी खेप भी भेजी गई है और मदद का सिलसिला सिर्फ इतना नहीं था, इससे पहले भी और तीन खेप भेजी गई जिसमें कई सामान थे जैसे कि मैडिकल किट, कंबल, खाना. वहीं भारत जहां नेपाल को मदद कर रहा है तो नेपाल सरकार और नेपाल के लोग भी भारत को शुक्रिया अदा कर रहे है... नेपाली लोग कह रहे है कि भारत के लिए हमेशा आभार रहेगा...