दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान बुधवार को हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जंतर-मंतर जाने की कोशिश कर रहे विपक्षी सांसदों को दिल्ली पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। पुलिस के रोके जाने के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी सड़क पर ही लेट गईं और विरोध जताया। वहीं, राहुल गांधी की दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से तीखी बहस भी देखने को मिली।