विपक्षी नेता और सांसद मंगलवार को एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च शुरू किया। प्रस्तावित मार्च को देखते हुए विजय चौक और आसपास के इलाकों में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाते हुए कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की है... इसी दौरान दिल्ली में चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर जा रहे इंडिया ब्लॉक के विरोध मार्च के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया... खबर है कि अखिलेश यादव को भी हिरासत में लिया गया है... विपक्षी सांसद चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। सुरक्षा कर्मियों ने मार्च को आगे बढ़ने से रोका।...