बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात तूफान 'अर्नब' का असर दिखना शुरू हो गया है. आज 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, केरलम में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है. वहीं उत्तर भारतीय राज्यों में लगातार ठंड का असर हर दिन बढ़ रहा है. दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश में गुलाबी ठंड की एंट्री हो चुकी है. पहाड़ों में हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी राज्यों में भी ठंड का असर बढ़ा है. मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे अहम होने वाले हैं, क्योंकि उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक आज मौसम के दो रंग देखने को मिलने वाले हैं