पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहारी खाना खाने को लेकर विवाद छिड़ गया है। इसकी शुरुआत बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के एक बयान से हुई। उन्होंने बंगाल के लोगों से दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहारी खाना छोड़ने की अपील की थी। उन्होंने धार्मिक मौकों पर मांस खाने वालों को ‘पाखंडी’ भी बताया था। इसके बाद बंगाल की सियासत में इस बयान को लेकर प्रतिक्रिया शुरू हो गई। भाजपा की राज्य इकाई ने भी ऐसे बयानों से दूरी बनाने की कोशिश की है, जिन्हें बंगाल की पारंपरिक खान-पान की आदतों पर किसी तरह का निर्देश माना जा सकता है।