फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटलैहड़: पंचायत नारी के ददियाल गांव के अग्निकांड पीड़ित परिवार से मिले विवेक शर्मा, हर संभव मदद का दिया भरोसा

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की पंचायत नारी के गांव ददियाल में तीन दिन पूर्व हुए भीषण अग्निकांड के बाद कुटलैहड़ क्षेत्र के विधायक एवं राज्य कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता विवेक शर्मा ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ पार्टी नेताओं सहित मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवार का हाल जाना और आग से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। अग्निकांड में परिवार की पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि पशुशाला में बंधी करीब आधा दर्जन भैंसें और उनके बच्चे आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। हादसे में कुछ पशुओं की मौत भी हो गई। विधायक विवेक शर्मा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली और परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि अग्निकांड में परिवार को भारी नुकसान हुआ है और पशुधन का नुकसान उनके लिए आर्थिक के साथ भावनात्मक क्षति भी है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें