जिले के बड़े और लघु उद्योगों के बीच कारोबारी संबंधों को मजबूत करने और छोटे उद्यमों के लिए नए व्यावसायिक अवसर तलाशने के उद्देश्य से शुक्रवार को ऊना में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम (वीडीपी) आयोजित किया गया। हिमाचल प्रदेश सरकार के उद्योग विभाग की ओर से ‘द रैंप प्रोग्राम’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के बड़े उद्योगों और लघु उद्योगों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बड़े उद्योगों और लघु उद्यमों के बीच कारोबारी संपर्क बढ़ाना तथा छोटे उद्योगों के लिए नए व्यावसायिक अवसरों की संभावनाएं तलाशना रहा। इस तरह की पहल के माध्यम से उद्योगों के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करने और स्थानीय उद्यमों को कारोबारी संबंध विकसित करने के अवसर उपलब्ध करवाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में उद्योग विभाग की ज्वाइंट डायरेक्टर दीपिका खत्री और ज्वाइंट डायरेक्टर हिमांशु धीमान मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसमें जिले के बड़े और लघु उद्योगों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।