जिला ऊना की सभी पंचायतों में दूसरे चरण के सोशल ऑडिट की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके तहत पंचायतों में अक्तूबर 2025 से मार्च 2026 तक छह माह के दौरान हुए कार्यों और गतिविधियों का सोशल ऑडिट किया जाएगा। सोशल ऑडिटर पुरुषोत्तम लाल ने बताया कि सभी पंचायतें संबंधित विकासखंड कार्यालय से अपने-अपने पंचायत के सोशल ऑडिट शेड्यूल के अनुसार आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। निर्धारित कार्यक्रम के तहत दूसरे चरण का सोशल ऑडिट छह माह की अवधि के कार्यों को लेकर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोशल ऑडिट में महिला मंडल, स्वयं सहायता समूहों सहित अन्य सामाजिक संगठनों की भी अहम भूमिका रहेगी। इस प्रक्रिया के माध्यम से पंचायत स्तर पर विकास कार्यों और गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी तथा सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।