फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में जमकर बरसे बादल, गर्मी से मिली राहत; आलू समेत अन्य फसलों पर बारिश का असर पड़ने की चिंता

ऊना शहर और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। लंबे समय तक हुई बारिश से शहर की सड़कों पर पानी बहने लगा। तापमान में गिरावट आने से पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को काफी राहत मिली। वहीं, बारिश ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। आलू समेत अन्य फसलों पर तेज बारिश का प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। रविवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला तो आसमान में काले बादल छा गए। कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। ऊना के रोटरी चौक सहित मुख्य बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सड़कों पर पानी जमा होता दिखाई दिया। बारिश के बीच वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर आवाजाही करनी पड़ी। बाजारों में भी कुछ समय के लिए चहल-पहल कम हो गई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, शहर में जलभराव के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से किसानों की चिंता भी बढ़ी है। आलू की बिजाई की तैयारियों के साथ खेतों में लगी अन्य फसलों पर लगातार या तेज बारिश का प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। खेतों में अधिक पानी जमा होने से फसलों को नुकसान हो सकता है। विशेषकर जिन खेतों में पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है, वहां किसानों की परेशानी बढ़ सकती है। किसानों का कहना है कि इस समय मौसम का संतुलित रहना बेहद जरूरी है। समय पर हल्की बारिश फसलों के लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन लगातार तेज बारिश होने पर खेतों में जलभराव से आलू सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना रहती है। फिलहाल बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है और लोगों ने गर्मी से मिली राहत का आनंद लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें