फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पुलिस ऊना की नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर बड़ी कार्यवाही।

ऊना। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने कहा कि जिला पुलिस ऊना द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों को फ्रीज एवं जब्त करने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की गई है। पुलिस थाना अम्ब के अंतर्गत माह दिसंबर 2025 में आरोपी अंकुश पराशर उर्फ अंकु के कब्जे से 2,330 ट्रामाडोल टैबलेट (233 ग्राम) तथा कैश ₹24,34,540 नकद बरामद किए गए थे। इस मामले की वित्तीय जांच के दौरान आरोपी और उसके पिता सहित पांच अन्य सगे रिश्तेदारों की संपत्तियों, बैंक खातों और एफडी सहित कुल ₹68,71,961 की संपत्ति फ्रीज की गई है। जबकि पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत पंजीकृत अभियोग संख्या 148/26 में आरोपी बलविंदर कुमार एवं उसकी पत्नी के नाम फ्रीज की गई कुल ₹19.21 लाख की संपत्ति में से ₹16 लाख की संपत्ति को सक्षम प्राधिकारी द्वारा जब्त करने की पुष्टि की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें