चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा लोअर मंडल की बैठक मंगलवार को चुरुडू में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर चर्चा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को आशीर्वाद दीपक जलाने का निर्णय लिया गया। प्रत्येक बूथ के हर घर में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। वहीं चुरुडू लोहारी पुल, रेलवे स्टेशन अंब, नंदपुर-मैड़ी मार्ग और आईटीआई नैहरियां सहित प्रमुख स्थानों पर सामूहिक दीप प्रज्वलन होगा। पूर्व विधायक एवं चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के नेता बलबीर सिंह ने कार्यकर्ताओं से सेवा, जनहित और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में मंडल पदाधिकारी और बूथ कार्यकर्ता मौजूद रहे।