फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में एंटी चिट्टा और पर्यावरण संरक्षण जागरूकता वॉकाथॉन, सीएम सुक्खू ने दिलाई शपथ

एंटी चिट्टा एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता वॉकाथॉन रैली के दौरान ऊना में नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सवा 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने रैली में शामिल प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की शपथ दिलाई। जागरूकता रैली में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के हजारों बच्चे शामिल हुए। बच्चों की भागीदारी से कार्यक्रम में उत्साह देखने को मिला। रैली का उद्देश्य चिट्टा जैसे नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित करना रहा। मुख्यमंत्री ने शपथ कार्यक्रम के बाद रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वॉकाथॉन इंदिरा गांधी स्टेडियम से शुरू होकर बस अड्डा ऊना की ओर रवाना हुई। रैली के माध्यम से प्रतिभागियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक राकेश कालिया, विवेक शर्मा, सुदर्शन सिंह बबलू, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों और अन्य प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने तथा पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें