पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए संचालित की जा रही आकाश कैंटीन ऊना के दायरे का विस्तार होगा। कैंटीन प्रबंधन वर्ग एक अलग से शेड का निर्माण करने जा रहा है। इसके साथ ही बुजुर्ग और दिव्यांग वर्ग के लोगों के लिए लिफ्ट का भी प्रावधान किया जा रहा है। कैंटीन मेनेजर सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल केसी शर्मा का कहना है कि कैंटीन के विस्तारीकरण के प्रस्ताव को हाई कमान से मंजूरी मिल गई है और मार्च 2027 से पहले पहले इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि यहां पर आने वाले पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को बेहतरीन सुविधाएं कैंटीन में मिल सके।