संक्रांति के पावन अवसर पर सोमवार को विश्वविख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की खूब चहल-पहल देखने को मिली। सुबह से ही भक्तों के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। संक्रांति के विशेष अवसर पर मां चिंतपूर्णी मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया। मंदिर की साज-सज्जा ने दरबार की सुंदरता को और बढ़ा दिया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु कतारों में लगकर माता के दर्शन करते नजर आए। संक्रांति के कारण सोमवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा।