फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना के बाजारों में उमड़ी भीड़, मिठाइयों की खरीदारी के साथ महिलाओं ने उठाया मुफ्त बस सेवा का लाभ

Ankesh Dogra Updated Fri, 28 Aug 2026 02:35 PM IST

रक्षाबंधन पर्व को लेकर शुक्रवार को जिला ऊना के बाजारों में खूब रौनक देखने को मिली। भाई की कलाई पर राखी बांधने से पहले बहनों ने मिठाइयों की खरीदारी की। मिष्ठान की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। त्योहार के चलते बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक भीड़ नजर आई। वहीं, हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से महिलाओं को दी गई मुफ्त बस यात्रा सुविधा का भी महिलाओं ने जमकर लाभ उठाया। निगम की बसों में महिलाओं ने बिना किराया दिए सफर किया। सुबह से ही बसों में महिलाओं की आवाजाही बढ़ गई थी। रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए सूर्योदय से सूर्यास्त तक निशुल्क बस सेवा उपलब्ध रही। इसका लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों के घर पहुंचने और वापस लौटने के लिए निगम की बसों में सफर करती नजर आईं। ऊना बस अड्डा परिसर में भी यात्रियों की खासी भीड़ रही। महिलाओं के साथ अन्य यात्रियों की संख्या बढ़ने से बस अड्डे पर दिनभर चहल-पहल बनी रही। रक्षाबंधन के त्योहार पर बाजारों में मिठाइयों की खरीदारी और बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ ने पर्व की रौनक को और बढ़ा दिया। बहनों ने जहां भाइयों के लिए मिठाइयां खरीदीं, वहीं मुफ्त बस यात्रा ने उनके आवागमन को भी आसान बनाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें