चिंतपूर्णी-भरवाईं रोड पर तीखे मोड़ के पास सड़क किनारे नाली पर लगा लोहे का एंगल टूटने से वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। लोहे का एंगल टूटने के कारण सड़क से गुजरने वाले वाहनों के टायर उसमें फंसने और किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती थी। जब यह समस्या लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सुरेश कुमार के ध्यान में लाई गई तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए टूटे हुए लोहे के एंगल को ठीक करवाया और उसे दोबारा सड़क पर लगवा दिया। विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से वाहन चालकों को संभावित दुर्घटना के खतरे से राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने भी समस्या का तुरंत समाधान करवाने के लिए विभागीय अधिकारियों का आभार जताया।