आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों के एसए-1 और अर्धवार्षिक परीक्षाओं के परिणाम साझा किए गए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा करते हुए नियमित पढ़ाई, गृहकार्य और कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। मुख्य अध्यापिका सीमा शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन और सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय व अभिभावकों के बीच समन्वय जरूरी है। बैठक में अभिभावकों ने भाग लेकर बच्चों की प्रगति पर शिक्षकों के साथ विचार-विमर्श किया।