फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक विवेक शर्मा बोले- कुटलैहड़ की 61 पंचायतों में किया संवाद, बीपीएल चयन में पात्रों मिलेगा लाभ

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव के समय जनता के बीच जाना नहीं, बल्कि पूरे कार्यकाल के दौरान गांव-गांव और हर परिवार के साथ लगातार संवाद बनाए रखना है। इसी उद्देश्य से शुरू किए गए विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत उन्होंने महज एक सप्ताह में कुटलैहड़ की 61 पंचायतों का दौरा कर अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान बीपीएल परिवारों की चयन प्रक्रिया को लेकर लोगों को जागरूक करने के साथ पात्र परिवारों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। शनिवार को ऊना में आयोजित पत्रकारवार्ता में विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि विधायक आपके द्वार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और सरकार की योजनाओं को कार्यालयों से बाहर निकालकर सीधे गांव और पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ऐसे अनेक लोग हैं जो किसी कारणवश विधायक, प्रशासनिक अधिकारियों अथवा संबंधित विभागों के कार्यालयों तक नहीं पहुंच पाते। ऐसे लोगों की समस्याओं को उनके घर-द्वार और पंचायत स्तर पर समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंचायतों के दौरे के दौरान लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली ,स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न समस्याओं और मांगों को उनके समक्ष रखा। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों के समक्ष उठाकर समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें