शारदीय नवरात्र के नौवें दिन मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की चहल-पहल देखने को मिली। सोमवार सुबह-सवेरे से ही माता रानी के दर्शन करने के लिए भक्त मंदिर पहुंचने लगे। दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच भक्तिमय माहौल बना रहा। नवरात्र के पावन अवसर पर श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। सुबह के समय मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में भक्तों की आवाजाही देखने को मिली।