फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: डाइट ऊना में जिला स्तरीय रंगोत्सव का आयोजन, 47 विद्यार्थियों ने लिया भाग

समग्र शिक्षा के तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) ऊना देहलां में जिला स्तरीय रंगोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला ऊना के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा छठी से आठवीं तक के 47 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगोत्सव के अंतर्गत तीन प्रतियोगिताओं रंगोली निर्माण, टू डी पेंटिंग तथा लोक नृत्य का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं सांस्कृतिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर जिला परियोजना अधिकारी (डीपीओ) नीरज गर्ग ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया, ताकि उनकी प्रतिभा को निखारने के साथ कला एवं संस्कृति के प्रति रुचि को भी बढ़ावा मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें