फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी जतिन लाल बोले- मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से ऊना के 399 बच्चों को मिला लाभ

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत ऊना जिला में अब तक 399 पात्र बच्चों को लाभान्वित किया गया है और उन पर 4.99 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं। वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 में इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत 2,267 लाभार्थियों को 3.26 करोड़ रुपये से अधिक, मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत 335 पात्र परिवारों को 1.03 करोड़ रुपये से अधिक तथा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 283 पात्र परिवारों को 1.44 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता प्रदान की गई है। यह जानकारी उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में आज (गुरुवार) को एनआईसी कक्ष में आयोजित 22वीं जिला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें