डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लठियाणी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी बाल लीलाओं, आदर्शों एवं श्रीमद्भगवद्गीता के प्रेरणादायक संदेशों को विभिन्न गतिविधियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंगलाचरण से हुआ। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण जन्म, माखन चोरी तथा श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता जैसे प्रसंगों पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। नन्हे विद्यार्थियों ने कृष्ण एवं राधा के रूप में सजकर सभी का मन मोह लिया। राधा-कृष्ण की मनमोहक झाँकी एवं नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रेम, मित्रता, सत्य, धर्म, कर्म, कर्तव्य एवं सदाचार जैसे जीवन-मूल्यों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।