फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: भाजपा नेता प्रोफेसर रामकुमार ने उपमुख्यमंत्री पर बोला जुबानी हमला, जानें क्या कहा

ऊना में भाजपा नेता प्रोफेसर रामकुमार ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। पत्रकार वार्ता के दौरान रामकुमार ने कांग्रेस की कार्यशैली और उसके नेताओं पर परिवारवाद को बढ़ावा देने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी के बाद से ही अपने परिवार और चुनिंदा नेताओं को प्राथमिकता दी, जबकि भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, वीर सावरकर और सुभाष चंद्र बोस जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को अपेक्षित सम्मान नहीं दिया गया। रामकुमार ने उपमुख्यमंत्री की पत्नी डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री के निधन का भी जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि इस दुखद घटना का राजनीतिकरण करने का प्रयास किया गया। उन्होंने मुकेश अग्निहोत्री से हर बात को राजनीति से जोड़ने से बचने की अपील की। रामकुमार ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से आग्रह किया कि हर मुद्दे का राजनीतिकरण करने से बचें। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि यही कार्य किसी अन्य नेता ने किया होता तो उपमुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया क्या होती और एक पत्रकार के तौर पर वह इस पर क्या लिखते। उन्होंने कहा कि हरोली की जनता इन सवालों का जवाब चाहती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें