फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: नशे के खिलाफ मैराथन में दौड़े कॉलेज विद्यार्थी, विधायक विवेक शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

उपमंडल बंगाणा के अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा और एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने विशेष रूप से शिरकत की। दोनों ने कॉलेज विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर मैराथन के लिए रवाना किया। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। युवा पीढ़ी को इस बुराई से बचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच भी विकसित करते हैं। युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक गतिविधियों में लगाकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। एसडीएम सोनू गोयल ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे इस अभियान को केवल कार्यक्रम तक सीमित न रखें, बल्कि अपने घरों और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नशे की प्रवृत्ति से बचाव और इससे छुटकारा पाने के लिए परिवार तथा समाज की भागीदारी बेहद जरूरी है। युवाओं को इस मुहिम का हिस्सा बनकर नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें