फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समूरकलां में हुआ वार्षिक समारोह आयोजित, मेधावी किए सम्मानित

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समूरकलां में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं अन्य सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर स्कूल की शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में वर्षभर की उपलब्धियों की जानकारी दी। समारोह में स्कूल स्टाफ, अभिभावकों, गणमान्य व्यक्तियों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें