फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: सोलन में फुटबॉल का रोमांच, तीसरे दिन के शुरू हुए मुकाबले

ठोडो मैदान सोलन में चल रही अंडर-14 राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले चल रहे हैं। इसमें पहला मुकाबला मंडी और सिरमौर के बीच चल रहा है। वहीं शाम तक कई लीग मुकाबले होंगे। बारिश के कारण तीसरे दिन के मुकाबले देरी से शुरू हुए। इसमें प्रदेश के 11 जिलों समेत दो अकादमियों की टीमें शामिल हुई हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी कमल कश्यप ने किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से नशे से दूर रहने और बेहतर खेल का प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इस दौरान जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अरूण शर्मा भी मौजूद रहे। 13 सितंबर तक चलने इस प्रतियोगिता में लीग और नॉक आउट दोनों तरह के मुकाबले होंगे। यहां से एक टीम चयनित की जाएगी, जो राष्ट्रीय स्तर पर खेलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें