फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, एक मंच पर जुटे फार्मेसी अधिकारी; राज्य स्तरीय आयोजन पर भी चर्चा

शहर के मालरोड स्थित एक निजी होटल में रविवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला सोलन हॉस्पिटल फार्मेसी अधिकारी एसोसिएशन की ओर से किया गया। इस दौरान फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई और भविष्य में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश स्टेट फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने फार्मासिस्टों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि फार्मेसी स्वास्थ्य व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है और फार्मासिस्टों की भूमिका को और प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गोपाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से आने वाले समय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस को भारत में एक साथ मनाने की योजना तय की गई है। इससे देशभर के फार्मासिस्ट एक मंच पर इस दिवस को मनाने के साथ फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े विषयों पर चर्चा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी आने वाले समय में राज्य स्तर का कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भी आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों और पदाधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए। फार्मासिस्टों की भूमिका, स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान और भविष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम में जिला सोलन के फार्मेसी अधिकारी और एसोसिएशन से जुड़े अन्य सदस्य मौजूद रहे। आयोजन के माध्यम से फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच पर आने और अपने विषयों को साझा करने का अवसर मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें