फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में सुबह से छाई धुंध, बारिश के बाद बढ़ी ठंड; तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट

शहर और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह से ही धुंध छाई हुई है। सुबह के समय धुंध की चादर दिखाई देने से मौसम ठंडा हो गया और लोगों को एक बार फिर सर्दी का एहसास होने लगा। इससे पहले मंगलवार शाम करीब 7 बजे सोलन शहर में मौसम ने अचानक करवट ली। इस दौरान तेज बारिश शुरू हो गई, जो करीब एक घंटे तक जारी रही। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार शाम हुई बारिश का असर रात के मौसम पर भी देखने को मिला। बारिश के बाद रात के तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इससे रात में ठंड पहले के मुकाबले ज्यादा महसूस हुई। अब बुधवार सुबह से धुंध छाने के कारण ठंड का असर और बढ़ गया है। सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को ठंडी हवाओं और धुंध के बीच दिन की शुरुआत करनी पड़ी। हालांकि, नौणी स्थित मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं। ऐसे में अगर दिन के समय धूप खिलती है तो लोगों को सुबह की ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शाम को बारिश और अगले दिन सुबह धुंध के कारण सोलन में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला हुआ नजर आ रहा है। बारिश के बाद धुंध छाने से जहां तापमान में गिरावट आई है, वहीं सुबह के समय ठंड का असर साफ महसूस किया जा रहा है। आने वाले दिनों में मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर लोगों की नजर रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें